भारतीय दर्शक अब वयस्क हो चला है, A सार्टिफिकेट प्राप्त फिल्म ‘डेली-बेली’ की सफलता से तो यही लगता है। आमिर खान ने फिर साबित कर दिया कि वे दर्शकों की नब्ज़ पर गहराई से पकड़ रखते हैं। पूरी फिल्म पर हॉलीवुड फिल्म ‘अमेरिकन-पाई’ सीरीज की झलक दिखती है। कहा जा सकता है कि आमिर खान ने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर ‘इण्डियन-पाई’ बनायी है। शायद इसीलिए सेक्स कॉमेडी के साथ कुछ बॉलीवुड मसालों का भी स्वाद देखने को मिलता है। पूरी फिल्म की खासियत विजय राज रहे। अदाकारी के मामले उनका जवाब नहीं। यह विजय राज की ही कुशल अदाकारी है कि उनके द्वारा बोले गए संवादों में प्रयोग किए गए अप्रिय शब्दों पर ख़ीज की जगह हंसी आती है।
फिल्म पूर्णतः हॉलीवुड तर्ज पर बनी है। फिल्म की स्टोरी में रफ्तार रखने के साथ-साथ फिल्म की अवधि भी पौने दो घण्टे के आसपास रखी गयी है। गानों का अभाव है, जो फिल्म की अवधि को सीमित करता है।

No comments:
Post a Comment